🔥 TRENDING Marvel's 'Avengers: Doomsday' Surpasse... Day 5 Box Office of Dhanush’s ‘O.M: Op... સાવરકુંડલા ટાઉન પો.સ્ટે.માં દાખલ થયેલ... Ramayana Enters India's Top 4 at Box O... मथुरा में नौहझील में अपहरण कर हत्या का... Manipur to Host First Ever ISL Match B...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ऐबरा गांव में करंट लगने से 32 वर्षीय महिला की मौत

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Nov 2026, 11:08 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तहसील के ऐबरा गांव मे ं मंगलवार को करंट से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसी गांव के आशाराम कटारिया ने बताया कि सीमा गुर्जर, पत्नी गिरधारी गुर्जर, सिंचाई के लिए जैस े ही नलकूप की मोटर चलान े लगी, करंट आ गया। मौके पर मौजूद परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलारना डूंगर लेकर गए। जहा ं चिकित्सक ने उस े मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर अनेक ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। वे मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार रामजीलाल मीना, थानाधिकारी मदन लाल मीना, एएसआई जय सिंह, विद्युत निगम का कनिष्ठ अभियंता राजकुमार मीना, कमलेश कुमार मीना भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने नियमानुसार मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण माने। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो ं के सुपुर्द कर दिया। सीमा की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिवार में एक बेटी और पांच वर्षीय बेटा है। सीमा गुर्जर ।
📲Get App