🔥 TRENDING लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी... Essar Ports Secures ₹2,276 Crore Tuna... Gujarat Man Takes Own Life by Jumping... Explosion Rocks Under-Construction Bui... Karnataka Orders RSS to Obtain Police... Karnataka HC Bars Repeated Examination...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अगसौली पुलिस चौकी को थाना बनाने की तैयारी तेज, DM ने स्थल का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Harshit 🗓 21 Oct 2026, 03:07 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में अगसौली पुलिस चौकी को थाना बनाए जाने के लिए DM सत्य प्रकाश पटेल ने स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने SDM को भूमि सत्यापन कर आवश्यक अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि थाना निर्माण की कार्यवाही में देरी न हो।

सिकंदराराऊ में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। थाना सिकंदराराऊ के अंतर्गत स्थापित पुलिस चौकी अगसौली को थाना बनाए जाने हेतु भूमि आवंटन के दृष्टिगत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके की स्थिति का जायजा लिया, प्रस्तावित भूमि की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस चौकी अगसौली को थाना बनाए जाने हेतु प्रस्तावित भूमि का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक अभिलेख एवं आख्या समयबद्ध तरीके से तैयार की जाए, ताकि अग्रिम कार्यवाही में किसी प्रकार का विलंब न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि आवंटन से संबंधित सभी औपचारिकताओं को नियमानुसार पूर्ण किया जाए और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं का विकास जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ, क्षेत्राधिकारी पुलिस सिकंदराराऊ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App