🔥 TRENDING Fuelwood Shortage Hits Kullu Ahead of... Punjab CM Says New Districts Formation... Himachal Pradesh’s Performance in 2009... Bihar Sharif Implements New Traffic Pl... Bihar's Vaishali district deploys six... Jaipur Food Safety Dept Seizes 520 Kg...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अग्रवाल समाज महिला मंडल नारौली डांग की नई कार्यकारिणी घोषित, बीना बजाज अध्यक्ष और सीमा गर्ग बनीं महामंत्री

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 17 Oct 2026, 06:34 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अग्रवाल समाज महिला मंडल नारौली डांग की नई कार्यकारिणी घोषित, बीना बजाज अध्यक्ष और सीमा गर्ग बनीं महामंत्री

ग्राम पंचायत नारौली डांग स्थित गोविंद देव मंदिर में अग्रवाल समाज महिला मंडल की बैठक तहसील अध्यक्ष चंद्रकला सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अग्रवाल समाज नारौली डांग महिला मंडल की नवीन इकाई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें बीना बजाज को अध्यक्ष और सीमा गर्ग को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष निर्मला सिंघल, खेल मंत्री मंजू बजाज, सलाहकार मंत्री सुनीता चोकड़ात, प्रचार मंत्री राधा सर्राफ एवं सोनिया गर्ग, संगठन मंत्री आरती सिंघल तथा व्यवस्था मंत्री सीता सिंघल को नियुक्त किया गया।
वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रमोद बजाज, संतरा चोकड़ात और मुन्नी सिंघल को शामिल किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन से महिला मंडल में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज की महिलाओं को संगठित करने, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई।
📲Get App