🔥 TRENDING MP Chief Minister Mohan Yadav to Visit... Madhya Pradesh Considers Technical Tex... NDTV MP Chhattisgarh airs video report... Protests Erupt in Delhi on October 9,... अपघाताच्या तपासात गुटखा तस्करीचा पर्दा... Delhi Joint Commissioner Nupur Prasad...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

अग्रवाल महिला मंडल की बैठक में खेलकूद प्रतियोगिताओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 09 Oct 2026, 09:10 AM 👁 10
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अग्रवाल महिला मंडल की बैठक में खेलकूद प्रतियोगिताओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा

नारौली डांग। अग्रवाल समाज महिला इकाई नारौली डांग की बैठक शुक्रवार को गोविंद देव मंदिर में इकाई अध्यक्ष कांता गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
कमेटी सदस्य बीना बजाज एवं मंजू बजाज ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन महाराज के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में वक्ताओं ने बेटियों को सशक्त बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने, महिलाओं को एकजुट करने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का आधार है। इसलिए समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए सार्थक प्रयास किए जाएंगे। वहीं, इकाई अध्यक्ष कांता गर्ग ने संगठन को मजबूत बनाने, महिलाओं के उत्थान एवं संवर्धन तथा सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक में अग्रसेन जयंती के कार्यक्रमों को बेहतर बनाने और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
📲Get App