🔥 TRENDING Rahul Gandhi Secures Delhi Eye Treatme... Madhya Pradesh High Court Orders 30% C... ਜਲਦ ਹੋ ਸਕਦਾ ਭਾਜਪਾ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਗਠਜੋ... গণতন্ত্র বাজাও ও অরাজকতা হাঁটাও উপলক্ষ... ओतुर मार्केटमध्ये तरकारी भाजीपाल्याच्य... ओतुर मार्केटमध्ये तरकारी भाजीपाल्याच्य...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अग्रवाल कन्या महाविद्यालय बनी कोटा विश्वविद्यालय के अंतरमहाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 03 Nov 2026, 09:22 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गंगापुर सिटी के अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की टीम ने कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में उपविजेता का मुकाम हासिल किया।

गंगापुर सिटी में कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भगवान महावीर सौरभ टीटी कॉलेज खेड़ा में अंतरमहाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान, अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना से सभी को प्रभावित किया। सोमवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम ने सौरभ टीटी कॉलेज को 14 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जहाँ राजकीय कला महाविद्यालय कोटा के साथ फाइनल मैच हुआ।

इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, महामंत्री गिर्राज प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, सचिव बाबूलाल गुप्ता और समस्त कार्यकारी सदस्यों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि अग्रवाल कन्या महाविद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षित बेटियाँ तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसी आत्मविश्वासी, प्रतिभाशाली और बहुआयामी बेटियाँ तैयार करना है, जो शिक्षा, खेल, संस्कृति एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें।
📲Get App