🔥 ट्रेंडिंग ପୁଣି ସୃଷ୍ଟି ହେଲା ଲଘୁଚାପ पिपरई पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश... ମହାନଦୀରେ ଆସୁଛି ବନ୍ୟା आयोजन कर्ता: राजस्थान राजपूत समाज तोरु... ୯ କୋଟିରୁ ଅଧିକ ସରକାରୀ ଅର୍ଥ ଆତ୍ମସାତ୍; ଆଉ... হাবড়া হাসপাতালে সামনে 'ভোলে বাবা'র মু...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
AC फर्स्ट क्लास में मॉडल लुक में शराब तस्करी, 75 लीटर विदेशी शराब के साथ युवती गिरफ्तार

AC फर्स्ट क्लास में मॉडल लुक में शराब तस्करी, 75 लीटर विदेशी शराब के साथ युवती गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Dhan singh 🗓 07 सित. 2026, 11:47 PM 👁 40
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी, समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार।

समस्तीपुर: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के मामले थम नहीं रहे हैं। तस्कर अब हाई-प्रोफाइल तरीका अपना रहे हैं। समस्तीपुर जंक्शन पर RPF, GRP और CIB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12562, नई दिल्ली से जयनगर) के AC फर्स्ट क्लास कोच से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

RPF को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के H-1 कोच में शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही कोच नंबर H-1 की बर्थ नंबर 7 पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो सूटकेस से महंगी ब्रांड की शराब की बोतलें मिलीं।

पुलिस के अनुसार जब्त शराब में VAT 69, 100 Pipers, Teachers और Blenders Pride जैसे ब्रांड शामिल हैं। मौके से एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी नेहा कुमारी उर्फ नेहा झा के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी ईशान कुमार के रूप में हुई है।

RPF अधिकारियों के अनुसार, युवती मॉडल जैसी दिखने और फर्स्ट AC में सफर करने के कारण किसी को शक नहीं होता था। इसी का फायदा उठाकर तस्करी की जा रही थी। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि प्लेटफॉर्म पर ही बोतलों को गिनकर जब्त किया गया और महिला पुलिसकर्मी युवती से पूछताछ कर रही हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
📲Get App