🔥 TRENDING मंदसौर के गरोठ में डेयरी पर नकली दूध ब... मुंडला में सीसी रोड की खराब स्थिति से... Producers Issue Notice Over Hanuman An... Ishan Kishan Overtakes SKY to Become I... Eden Park Record Signals Tough Challen... Ex-India captain rebukes Gautam Gambhi...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

ABVP ने हिंडौन सिटी के राजकीय महाविद्यालयों में पेयजल व इतिहास शिक्षक की नियुक्ति की मांग उठाई

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 03 Nov 2026, 04:33 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हिंडौन सिटी के राजकीय महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय में जल व्यवस्था और इतिहास के अध्यापक की नियुक्ति हेतु ज्ञापन सौंपा।

हिंडौन सिटी – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजकीय महाविद्यालय हिंडौन सिटी तथा कन्या महाविद्यालय हिंडौन सिटी में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विद्यार्थियों ने प्रमुख रूप से पेयजल की अपर्याप्त व्यवस्था और इतिहास विषय के अध्यापक की नियुक्ति न होने की शिकायत की और प्रशासन से त्वरित समाधान की माँग की।

ज्ञापन सौंपते समय ABVP के संयुक्त सचिव एवं हिंडौन सिटी के पूर्व तहसील संयोजक तथा पूर्व एसएफएस संयोजक सौरभ सोलंकी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया। पप्पू राम कोली को भी विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर मोनू तेवतिया, मोहित, भूपेंद्र, भानु शर्मा, कान्हा डागुर, संकेत चौधरी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की अपेक्षा व्यक्त की गई।
📲Get App