शिक्षा
अंबेडकरनगर में UPSSSC PET परीक्षार्थियों के लिए नारायण फाउंडेशन ने की निःशुल्क सुविधाओं की व्यवस्था
विवेक मौर्य के नेतृत्व में नारायण फाउंडेशन ने अंबेडकरनगर में आयोजित UPSSSC PET 2026 परीक्षा के लिए 150 से अधिक अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन और आवागमन की सुविधा प्रदान की।
30 अक्टूबर 2026, अंबेडकरनगर: विवेक मौर्य के नेतृत्व में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली संस्था 'नारायण फाउंडेशन' ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित PET 2026 परीक्षा के लिए प्रदेश भर से आए सैकड़ों परीक्षार्थियों को निःशुल्क सुविधाएं प्रदान कीं। इस पहल के तहत अभ्यर्थियों के लिए माउरी स्टेट एंड जगत पैलेस गेस्ट हाउस, माउरी चौक, रामपुर कलां, टांडा में निःशुल्क एसी कमरों में रहने, सर्वोत्तम भोजन और परीक्षा केंद्र तक आवागमन की व्यवस्था की गई। विवेक मौर्य ने पिछले चार वर्षों में अंबेडकरनगर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 10,000 से अधिक परीक्षार्थियों की इस प्रकार की मदद कर चुके हैं।
परीक्षा की पूर्व संध्या पर नारायण फाउंडेशन के पदाधिकारियों और माउरी स्टेट के प्रबंधक श्री दयानंद मौर्य ने अभ्यर्थियों का स्वागत किया। दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी समेत विभिन्न जगहों से आए 150 से अधिक परीक्षार्थियों ने इस सुविधा का लाभ लिया। उन्हें रात्रि विश्राम, भोजन और सुबह परीक्षा से पहले नाश्ते की पूरी व्यवस्था प्रदान की गई। इस कदम का मकसद परीक्षार्थियों को तनावमुक्त रखना था ताकि बाहरी जिलों से आए छात्रों को रुकने और खाने की चिंता किए बिना परीक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने विवेक मौर्य की इस पहल की जमकर सराहना की। वाराणसी के नवीन गौतम, लखनऊ के सतीश यादव और निखिल वर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान होटलों में कमरों की कमी और आवास की समस्या सबसे बड़ी चुनौती होती है, जिसका सीधा असर परीक्षा पर पड़ता है। उन्होंने बताया कि नारायण फाउंडेशन द्वारा प्रदान की गई साफ-सुथरी आवास सुविधा, अच्छा भोजन और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल ने उन्हें बहुत राहत दी है। अभ्यर्थियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल जिले का सम्मान बढ़ता है, बल्कि बाहर भी एक सकारात्मक संदेश जाता है।
विवेक मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि ये युवा किसी एक जिले के नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा, "यह सेवा नहीं, हमारा कर्तव्य है। जब ये 150 युवा परीक्षा हॉल में बैठेंगे, तो उनके मन में घबराहट नहीं, बल्कि अंबेडकरनगर से मिले प्यार और अपनेपन की गर्माहट होगी।" नारायण फाउंडेशन के इस निःस्वार्थ कार्य को अंबेडकरनगर की जनता का भरपूर आशीर्वाद और सराहना मिल रही है।