🔥 ट्रेंडिंग সুতিতে পুলিশের বড়সড় অভিযান, উদ্ধার ৪... बारा-शंकरगढ़ में सात सड़कों के निर्माण... SAVE WATER CAMPAIGNS HELD ACROSS KAKCH... SAVE WATER CAMPAIGNS HELD ACROSS KAKCH... નડિયાદમાં ખેડા જિલ્લા કાર્યાલય "શ્રી ક... बड़ौदा बागर पर अतिक्रमण के कारण बार-बा...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आयशर वाहन चालक ने थाना प्रभारी को कुचला इंदौर बैतूल हाईवे स्थित खातेगांव थाना क्षेत्र की घटना

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar Sreevas 🗓 03 नव. 2026, 04:02 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

देवास जिले के खातेगांव थाना के पदस्थ थाना प्रभारी दिलीप पूरी को सूचना मिलने पर इंदौर हाईवे स्थित निर्माण रोड पर आईसर वहां को रोकने के दौरान चालक ने टी के ऊपर वहां चढ़ा दिया जिससे कि थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद पूरे देवास जिले में शोक की लहर दौड़ गई

अवैध शराब से भरे ट्रक ने खातेगांव TI को कुचला, इलाज के दौरान मौत; तस्करी रोकने पहुंचे थे पुलिस अधिकारी

इंदौर-बैतूल हाईवे पर सनसनीखेज हादसा, चालक ने डिवाइडर पर चढ़ाया आयशर वाहन; पिछला पहिया TI के ऊपर से गुजरा

खातेगांव । अवैध शराब की तस्करी रोकने पहुंचे पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई।
इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब से भरे आयशर वाहन (ट्रक) एमपी, 43-एच 4786 ने खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल टीआई को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां करीब दो घंटे तक सीपीआर और उपचार के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1:30 बजे टीआई दिलीप पुरी अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पुलिस टीम के साथ इंदौर-बैतूल हाईवे पर पहुंचे थे। इसी ट्रक का पीछा नेमावर पुलिस भी कर रही थी। पुलिस टीम को हाईवे पर डिवाइडर के किनारे आयशर वाहन खड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी पुरी ने वाहन चालक को बाहर आने के लिए कहा। इसी दौरान चालक ने आयशर वाहन को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान वाहन का पिछला पहिया टीआई पुरी के ऊपर से गुजर गया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया।

घटना के बाद पुलिस टीम तत्काल उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक सीपीआर और उपचार के जरिए उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। अवैध शराब की तस्करी रोकने की कार्रवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी की इस तरह मौत ने कानून व्यवस्था और शराब तस्करों के दुस्साहस को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📲Get App