🔥 TRENDING पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o... Bollywood Hungama Unveils 10 New Photo...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आधी रात 3:30 बजे सांप का रेस्क्यू, लौटते वक्त एसईसीएल,पंडित रविशंकर नगर मार्ग पर दिखे सियार

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 26 Sep 2026, 08:28 AM 👁 31
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मानिकपुर में आधी रात घर में सांप घुसने की सूचना पर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी रात 3:30 बजे मौके पर पहुंचे।
पुलिसकर्मी हितेश राव ने फोन कर बताया था कि घर में बिस्तर के पास सांप बैठा है और महिला को उसके काटने की आशंका है। सारथी ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाने की सलाह दी और मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया
महिला को सर्पदंश की आशंका पर पहले अस्पताल भेजा, रेस्क्यू में निकला गैर-जहरीला वुल्फ स्नेक
रेस्क्यू के बाद सांप की पहचान **कॉमन वुल्फ स्नेक** के रूप में हुई, जो गैर-जहरीला है। सारथी जिला अस्पताल भी पहुंचे और महिला व ड्यूटी डॉक्टर को इसकी जानकारी दी। सांप के जहरीला नहीं होने की पुष्टि के बाद महिला और परिजनों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू के बाद प्रकृति का दूसरा दीदार
वापसी के दौरान मानिकपुर थाना से एसईसीएल जीएम कार्यालय होते हुए रविशंकर नगर मार्ग पर सारथी को सड़क किनारे **नर-मादा सियार की जोड़ी** दिखाई दी। रात के सन्नाटे में विचरण करते दोनों सियार कुछ देर बाद झाड़ियों में ओझल हो गए। सारथी ने इस खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद किया।उन्होंने बताया कि सियार पारिस्थितिकी तंत्र का अहम हिस्सा हैं। आबादी के आसपास नजर आने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना चाहिए।
📲Get App