🔥 ट्रेंडिंग विश्व बैंक ने पाया: भारत के धनी 10% की... आलोचकों ने 'विकसित भारत 2047' को आत्म-... फ्रंटलाइन मैगज़ीन ने G.N. सैब्बा के उप... भारत ने चेताया: ट्रम्प के व्यापार युद्... कन्नड़ विज्ञान‑फाई सीक्वेल 'लम्बोधरा 2... कामजोंग संघर्ष के बाद मनिपूर के पहाड़ी...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आदर्श विद्या मंदिर, नाचना के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar 🗓 12 अक्टू. 2026, 09:08 AM 👁 71
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आदर्श विद्या मंदिर, नाचना के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
आदर्श शिक्षण संस्थान ,जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक ,नाचना के शिशु वाटिका कक्षा अरुण से द्वितीया व तृतीया से पंचमी तक के भैया बहनों ने धार्मिक स्थल व ऐतिहासिक स्थानों शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक यात्रा का प्रारंभ जिला सघंचालक चिरंजीलाल सोनी, प्रबंध समिति संरक्षक नारायण सिंह, अध्यक्ष मुरली चांडक, उपाध्यक्ष ललित खत्री व श्रीधर ने नवरात्रि के शुभ मेला में भगवा ध्वज फहराकर भैया बहनों को शुभकामना देकर किया। विद्या मंदिर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण में बताया कि शिशु वाटिका व प्राथमिक कक्षाओं के 55 भैया- बहिनों मां घंटीयाली राय , मां तनोट राय के दर्शन कर लोंगेवाला पोस्ट, गड़ीसर लेक व वार म्यूजियम का भ्रमण कर भैया- बहिनों ने भारतीय सेना के अदम्य साहस व वीरता के बारे में जानकारी प्राप्त ऐतिहासिक स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिशु वाटिका प्रभारी भगवान सिंह ने शैक्षणिक भ्रमण के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी निभाते हुए भैया- बहिनों को ऐतिहासिक भ्रमण की प्रेरणा दी। शैक्षणिक भ्रमण में विद्या मंदिर के आचार्यगण दुष्यंत सिंह , रतनलाल , शंभू सिंह ,अनूसूईया सान्दू,हीना शर्मा ,पलक भोजक ,रानी उपस्थित रहे ।
📲Get App