🔥 TRENDING મુન્દ્રા ગરબા રમીને પરત ફરતા 3 મિત્રોન... Jal Jeevan Mission Completes Pending W... Elephant Prashanth Carries Ambari in M... BSNL to Launch Super‑Fast 5G Service a... NITI Aayog VC Urges Structural Reforms... Light Rain Across State Revives Farmer...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आतिशबाजी और बैंड-बाजे के बीच मां जगदंबा का भव्य

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 18 Oct 2026, 12:18 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आतिशबाजी और बैंड-बाजे के बीच मां जगदंबा का भव्य आगमन

> पवन चीनी मित्र मंडली ने संभाली स्वागत की कमान > बसंतपुर दफाई में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, महिलाओं ने कलश धारण कर किया माता रानी का स्वागत







नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 स्थित बसंतपुर दफाई में मां जगदंबा के भव्य आगमन के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। 10 अक्टूबर को पुरानी शंकर मंदिर के समीप माता रानी के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

पवन चीनी मित्र मंडली के सहयोग से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में आतिशबाजी, बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं, महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति के साथ माता रानी का स्वागत किया।

भव्य शोभायात्रा के साथ निकली माता रानी की यात्रा

माता रानी की शोभायात्रा 10 अक्टूबर को शहडोल जिले के ईंटा भट्ठा क्षेत्र से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा इंदिरा नगर, बापू चौक, अमलाई बस स्टैंड, नवीन नगर और अमलाई स्टेडियम से होते हुए दुर्गा मंदिर चौक पहुंची। यहां पहले से ही महिलाएं कलश लेकर माता रानी के स्वागत के लिए मौजूद थीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां जगदंबा का स्वागत किया। इसके पश्चात अमलाई सीआरओ कैंप स्थित शंकर मंदिर के पास भी माता रानी की अगवानी की गई।

पवन चीनी और मित्र मंडली ने की विशेष व्यवस्थाएं

माता रानी के आगमन को भव्य और यादगार बनाने के लिए नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी तथा उनकी मित्र मंडली ने विशेष व्यवस्थाएं कीं। आतिशबाजी, बैंड-बाजे और अन्य स्वागत व्यवस्थाओं के बीच पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। आयोजन को लेकर अमलाई नगर में कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। बसंतपुर दफाई, दुर्गा मंदिर चौक और आसपास के क्षेत्रों में माता रानी के आगमन से उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

नवरात्रि के पावन अवसर पर मां जगदंबा के आगमन से क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में शीश नवाकर परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण की कामना की। पवन चीनी मित्र मंडली के सहयोग से संपन्न हुए इस भव्य स्वागत कार्यक्रम ने नवरात्रि के उत्साह को और भी खास बना दिया।
📲Get App