🔥 TRENDING Kerala Gold Rates for 22‑Carat and 24‑... Youth Protests for FIR Over Threat All... Government Officer Dr. Madan Yadav Att... Rain and Strong Winds Forecast for 17... वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आर्यन पब्लिक स्कूल में धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Education

आर्यन पब्लिक स्कूल में धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 05 Sep 2026, 05:20 PM 👁 47
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा अर्चना संस्था के संस्थापक सदस्य श्री कृष्ण मुनि दुबे ने की तत्पश्चात सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

आर्यन पब्लिक स्कूल हरदी बाजार में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं भारत माता की पूजा अर्चना संस्था के संस्थापक सदस्य श्री कृष्ण मुनि दुबे ने की तत्पश्चात सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य मंजू अजय दुबे , ने भी विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।तत्पश्चात सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने भी विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। विद्यालय के बच्चों ने भी शिक्षक शिक्षिकाओं को अपनी ओर से सम्मानित किया ।
इस अवसर पर सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक एवं आर्यन पब्लिक स्कूल के संस्थापक अजय कुमार दुबे ने सभी को सनातन संस्कृति एवं परंपरा से अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं।उनका समाज, एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वर्तमान चुनौती पूर्ण वातावरण में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। क्योंकि देश की दिशा और दशा दोनों बदल चुके हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की शिक्षक शिक्षिकाओं गोदावरी देवांगन, रेवती यादव, झरोखा श्रीवास, खूश्बू, सीमा कटकवार, हेमा महंत, ज्योति यादव, दिव्या साहू,कु वेलिया चन्दा,कु संभवी जायसवाल,कु सुधा,कु नेहा झा एवं छात्र छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📲Get App