🔥 ट्रेंडिंग ओडिशा के पुरी में महाप्रभु की 29 जमीन... COP31 जलवायु वार्ताओं का टकराव, बातचीत... ओडिशा ने तटीय सतर्कता के लिए कैमरे तैन... લિંબાયત વિધાનસભા નૂતનવર્ષ સ્નેહમિલન સમ... ईमेल चेतावनी के बाद हैदराबाद पुलिस ने... सज्जदा नशीन्स ने नई तेलंगाना वक्फ बोर्...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आरआईसी मे ं जयपुर डांस कॉन्क्लेव का हुआ समापनः तेरहताली और भारतीय आभूषणो ं पर हुआ संवाद, ओडिशा के छऊ और मणिपुर के ढोल चोलम ने बांधा समां

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 22 नव. 2026, 10:16 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक परंपराओं और समकालीन कला के विविध रंगों से सजा तीन दिवसीय जयपुर डांस कॉन्क्लेव रविवार को संपन्न हुआ। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) मे ं आयोजित कॉन्क्लेव के अंतिम दिन देश के अलग-अलग हिस्सों की नृत्य शैलियों का अनूठा संगम देखन े को मिला। उदयपुर जिले के सोलारिया गांव की भील महिलाओं ने पारंपरिक वालर नृत्य के जरिए सामुदायिक एकता और लोक संस्कृति की झलक पेश की, वही ं ओडिशा की मयूरभंज छऊ और मणिपुर के ढोल चोलम ने अपनी

ऊर्जा और लय से दर्शकों को आकर्षित किया। शाम को प्रख्यात भरतनाट्यम नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन और गणेशा नाट्यालय के कलाकारों की प्रस्तुति 'बहुक्रिया-शी इज मोर दैन वन' के साथ कॉन्क्लेव का समापन हुआ। इसम े ं देवी के विविध स्वरूपो ं और स्त्री शक्ति के अनेक आयामों को

भरतनाट्यम के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया।
📲Get App