🔥 TRENDING રાજકોટ: મોરબી રોડ હડાળા ગામના પાટિયા પ... Four Assam Labourers Die in Meghalaya... Rape Case Surge Brings Women's Safety... Ayushmann Khurrana to Portray Pakistan... Madonna and Taylor Swift Dominate MTV... TVK Minister Criticises Udhayanidhi St...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आरा शहर में प्रवेश किया बाढ़  का पानी
Weather

आरा शहर में प्रवेश किया बाढ़ का पानी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Sep 2026, 10:47 AM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा शहर में प्रवेश किया बाढ़ का पानी कई इलाके हुए जलमग्न

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा शहर में प्रवेश कर गया बाढ़ का पानी कई इलाके हुए जलमग्न
आरा भोजपुर जिले में लगातार गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है एवं इसके चपेट में चार प्रखंड के सैकड़ो गांव आ गए हैं एवं पूरी तरह से गांव जलमग्न हो गए हैं लोग पूरी तरह से जल कैदी बनाकर रह गए हैं वहीं अब गंगा का पानी आरा शहर में भी प्रवेश कर चुका है आरा शहर के आरा बक्सर सड़क पर तकरीबन 3 से 4 फीट पानी बह रहा है जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है एवं लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से आरा बक्सर सड़क पर काफी तेज धार से पानी चल रहा है और लोग जान जोखिम में डाल करके किसी तरह आने-जाने को मजबूर है वहीं लगातार पानी के प्रवेश कर जाने के कारण आरा शहर के कई मोहल्ले पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं एवं घर पानी में डूब गए हैं स्थानीय लोगों ने बताया कि तकरीबन 13 साल बाद यह स्थिति पैदा हुई है जब इस सड़क पर पूरी तरह से पानी बह रहा है एवं लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
📲Get App