🔥 TRENDING વિસનગરમાં સફાઈ કર્મચારીઓની પ્રમાણિકતા:... जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक साम... તલોદ પોલીસે ચોરીનો ભેદ ઉકેલી મુદ્દામાલ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲ... US Suspends Indian IT Giants from Gree... Lipstick Sales May Mirror Economic Hea...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आरा पटना नेशनल हाईवे टाउन थाना में के धनुपरा के एक पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षका को रौंदा हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 10 Oct 2026, 07:15 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा पटना नेशनल हाईवे पर टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित जैन बाला विश्राम स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षका है रौंदा घटना स्थल पर ही हुई मौत

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा-पटना नेशनल हाईवे पर टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित जैन बाला विश्रम स्कूल के समीप शनिवार की दोपहर बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार शिक्षिका को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी आलम रहा। सूचना पाकर स्थानीय थाना फॉरेन घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के वलीगंज मोहल्ला वार्ड नंबर 33 निवासी एनुल हक की 35 वर्षीया पुत्री तबस्सुम परवीन है। वह पेशे से शिक्षिका थी। वर्तमान में कोईलवर प्रखंड के सकड्डी स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल में कार्यरत थी। इधर, मृतका के परिजन सह शिक्षक अरशद वारसी ने बताया कि शनिवार की सुबह वह कुल्हड़िया स्थित हाई स्कूल में शिक्षकों के चल रहे इको क्लब के ट्रेनिंग करने के लिए गई थी। ट्रेनिंग खत्म कर जब वह अपने भाई सैफ अली के साथ बाइक द्वारा वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान धनुपरा स्थित जैन बाला विश्राम स्कूल के समीप पीछे से आ रही बेलगाम ट्रक ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिर पड़ी। तभी ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।
📲Get App