🔥 TRENDING पारदीप गुलाब विश्वकर्मा ने कलवा ईस्ट म... Mahabahu.com Questions Neglect of Arun... JKBOSE to Roll Out Revised Textbooks f... J&K Government Extends Old Pension Sch... Jammu & Kashmir Orders Mandatory GRN f... Calangute Panchayat Says It Cannot Sto...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आरा मोहनिया नेशनल हाईवे पर दो बाइक कि हुई टक्कर में एक व्यक्ति कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 16 Nov 2026, 08:39 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरा मोहनिया नेशनल हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास दो बाइक कि हुई आपसी टक्कर में एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति कि मौत हो गई

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
दो बाइक कि हुई टक्कर में
आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक की आपसी टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा बाइक सवार भी जख्मी हो गया। जिसका इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में अपने स्तर से कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर विशुन टोला निवासी स्व. शिव पूजन साव के 48 वर्षीय पुत्र शिवजी साव है। वह पेशे से दुकानदार थे एवं जगदीशपुर बाजार पर पर्दा एवं बिछावन का दुकान चलाते थे। जबकि जख्मी दूसरा बाइक सवार एक अन्य युवक है।
📲Get App