🔥 TRENDING ପହଞ୍ଚି ପାରିଲାନି ଆମ୍ୱୁଲାନ୍ସ; ବାତ୍ୟା ଆଶ୍... सांभर झील में भाजपा का बोर्ड बनाने हेत... ନିଆଳିରେ ୨୭୫ ଅପମିଶ୍ରିତକାରୀଙ୍କ ନାଁରେ ଏତଲ... बांका: मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में... कायमगंज: तेज बारिश से ढहा पक्का मकान,... તિલકવાડા આંગણવાડી કેન્દ્ર-4 ખાતે પોષણ...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आरा में पवन सिंह के घर में घुसा बाढ़ का पानी
Weather

आरा में पवन सिंह के घर में घुसा बाढ़ का पानी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Sep 2026, 07:06 PM 👁 37
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पवन सिंह के घर में घुसा बाढ़ का पानी। वहां उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह और उनके ससुर रहते हैं

आरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

आरा में पवन सिंह के घर में घुसा बाढ़ का पानी, पहले ससुर बोले-'रात में इमरजेंसी हुई तो क्या करेंगे?'



बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच भोजपुर जिले में बाढ़ का असर अब रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। आरा के मारुति नगर स्थित भाजपा एमएलसी पवन सिंह के घर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बताया जा रहा है कि इस मकान में पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह के पिता सुनील सिंह और उनकी पत्नी रहते हैं।

लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण आसपास के लोगों की सामान्य दिनचर्या प्रभावित हुई है। अब पानी पवन सिंह के घर के अंदर तक पहुंच गया है, जिससे वहां रहने वाले परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

गांगी नदी के उफान का असर

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान के पीछे करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर गंगा की सहायक नदी गांगी बहती है। पिछले कुछ दिनों से गांगी नदी में उफान की स्थिति बनी हुई है।

नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ आसपास के रिहायशी इलाकों में भी पानी फैल रहा है। मारुति नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई जगह लोगों को पानी के बीच से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

पवन सिंह के पहले ससुर ने बताई परेशानी
पवन सिंह के पहले ससुर सुनील सिंह ने बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि उनके घर में पिछले चार दिनों से पानी घसा हुआ है।
📲Get App