अपराध
आरा: चरपोखरी पुलिस ने गड़हनी बाजार में छापेमारी कर अनैतिक गतिविधि का भंडाफोड़ किया, तीन महिलाएं गिरफ्तार
भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार में पुलिस ने एक मकान में चल रहे अनैतिक गतिविधियों का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से कंडोम के पैकेट और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने गड़हनी बाजार स्थित ब्लॉक रोड में एक मकान में चल रहे अनैतिक धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, स्थानीय मोहल्ले के लोगों द्वारा सूचना दी गई थी कि एक घर में गलत धंधा चल रहा है, जिससे मोहल्लेवासियों को परेशानी हो रही है। इस सूचना के आधार पर रविवार की शाम को पुलिस ने ब्लॉक रोड स्थित चिह्नित मकान में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को पकड़ा। उनके पास से दो पैकेट कंडोम और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।