🔥 TRENDING मीना से कचरा ना उठने की वजह से बना बाद... Kanak News Odisha Broadcasts Live Weat... Punjab Government to Mark Bhagat Singh... Four Men Booked for Harassment of Girl... "મન કી બાત પ્રાકૃતિક કૃષિ કે સાથ" India Records Fewer Road Crashes but R...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

* *आपसी सहमति से जमीन का बंटवारा, वर्षों की उलझन हुई दूर खिले चेहरे*

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 28 Sep 2026, 06:35 AM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विकसित भारत जन सेवा अभियान*

*आपसी सहमति से जमीन का बंटवारा, वर्षों की उलझन हुई दूर खिले चेहरे*

जैसलमेर, 27 सितम्बर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गिरदावर सर्किल फलसूंड, पंचायत समिति भणियाणा में आयोजित शिविर आमजन के लिए त्वरित समाधान का माध्यम बना। शिविर में ग्राम मतुजा नगर निवासी शौबत अली पुत्र खैरदीन एवं बरकत खान पुत्र कमाल खान ने खसरा नंबर 65 में भाइयों के मध्य भूमि के आपसी बंटवारे के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

आवेदन पर उपखंड अधिकारी भणियाणा गोपीकिशन पालीवाल ने संबंधित राजस्व विभाग की टीम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों की तत्परता और आवेदकों की आपसी सहमति से भूमि का बंटवारा नियमानुसार संपन्न कराया गया।

भूमि बंटवारे की प्रक्रिया पूरी होने पर दोनों पक्षों के चेहरों पर संतोष और खुशी नजर आई। आवेदकों ने शिविर के माध्यम से त्वरित समाधान मिलने पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
📲Get App