🔥 TRENDING मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशे... Indore Halts New Water Connections Ami... Rajasthan Police Recover 7kg of Suspec... Entertainment Channel Announces Premie... Global Software Firm Launches Free Voi... Star Actor's Big‑Budget Sci‑Fi Action...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आज सजेगा माँ भगवती का भव्य दरबार, 26वें विशाल भगवती जागरण में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 14 Oct 2026, 04:35 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हनुमानगढ़ जंक्शन की सब्जी मंडी प्रांगण में आज रात 9:15 बजे से होगा भव्य आयोजन, प्रसिद्ध भजन गायक हरजीत कामरा एवं इति वर्मा देंगे प्रस्तुतियां

आज सजेगा माँ भगवती का भव्य दरबार, 26वें विशाल भगवती जागरण में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की आस्था

हनुमानगढ़ जंक्शन की सब्जी मंडी प्रांगण में आज रात 9:15 बजे से होगा भव्य आयोजन, प्रसिद्ध भजन गायक हरजीत कामरा एवं इति वर्मा देंगे प्रस्तुतियां

हनुमानगढ़ जंक्शन। धार्मिक आस्था, भक्ति और माता रानी के जयकारों से आज हनुमानगढ़ जंक्शन का वातावरण भक्तिमय होने जा रहा है। शहर के सब्जी मंडी प्रांगण में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को 26वें विशाल भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। जागरण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। रात्रि 9:15 बजे से माँ भगवती का दरबार सजेगा और भक्तजन भजनों के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान करेंगे।

आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक हरजीत कामरा एवं इति वर्मा अपनी मधुर भजन प्रस्तुतियों से माँ भगवती का गुणगान करेंगे। भक्ति संगीत और माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहेंगे। आयोजन स्थल पर माँ भगवती का भव्य दरबार सजाया जाएगा, जहाँ श्रद्धालु शीश नवाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इनामी ड्रा कूपन धारकों के लिए विशेष सूचना

जागरण के साथ इनामी ड्रा कूपन योजना भी रखी गई है। कूपन धारकों से अनुरोध है कि उन्हें कूपन के साथ दिया गया छोटा हिस्सा जागरण स्थल पर लगाए जाने वाले विशेष बॉक्स में अवश्य डालें। इनामी ड्रा के उपहार जागरण की समाप्ति के उपरांत निकाले जाएंगे। इसलिए सभी कूपन धारक अपना कूपन बॉक्स में डालना सुनिश्चित करें।

आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माँ भगवती के इस पावन जागरण में शामिल हों तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

स्थान: सब्जी मंडी प्रांगण, हनुमानगढ़ जंक्शन
दिनांक: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार
समय: रात्रि 9:15 बजे से

🙏 जय माता दी! जय माँ भगवती! 🙏
📲Get App