🔥 ट्रेंडिंग जेस ने स्वीकार किया: बेयॉन्से से मिलने... कर्नाटक ने दुष्काळ के कारण चमराजननगर म... हिंदुस्तान टाइम्स ने लॉन्च किया 'क्विक... कर्नाटक सरकार ने कहा, ‘कर्नाटक मंडप’ ब... राजस्थान के 15 अधिकारियों को आईएएस पदो... राजस्थान HC ने कहा, रिश्ते का अंत आत्म...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आईटीआई चयन परिणाम 2026-27 घोषित, प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू
शिक्षा

आईटीआई चयन परिणाम 2026-27 घोषित, प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 26 अग. 2026, 11:20 AM 👁 85
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

27 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश

लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2026-28 (दो वर्षीय) के प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी अपना प्रवेश परिणाम परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। प्रथम चरण में प्रवेश की प्रक्रिया 27 अगस्त 2026 से 4 सितंबर 2026 तक (अवकाश सहित) निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपनी पंजीकरण संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। चयन होने पर अभ्यर्थी का बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसे प्रिंट कर प्रवेश के लिए उपयोग किया जा सकेगा। चयनित अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना दी जा रही है। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र, मूल प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों की प्रतियां, प्रमाणित प्रतियां तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित आईटीआई में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थियों को संस्थान में उपलब्ध प्रवेश सूची से अपना प्रवेश सुनिश्चित कराने के बाद FREEZE अथवा FLOAT विकल्प में से किसी एक का चयन करना होगा। परिषद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश की अंतिम तिथि से पहले संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। अधिक जानकारी के लिए परिषद के हेल्प डेस्क नंबर 0522-4150500, 7897992063 तथा दूरभाष 0522-2336115, 9628372929 (व्हाट्सऐप) पर संपर्क किया जा सकता है।
📲Get App