🔥 ट्रेंडिंग UAE में सड़क दुर्घटना में मलप्पुरम के... कश्मीर मीडिया में सड़क दुर्घटनाओं को र... साइबर फ्रॉड से बचें: पैसे ट्रांसफर करन... कोयंबटूर में पड़ोसी को हत्या करने की क... ऑफशोर क्रिप्टो ट्रेडिंग पर CoinDCX और... निर्देशक वेन्की कुडुमुला ने बताया वेब...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

आईजी झांसी आकाश कुलहरी ने मंडलवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 07 नव. 2026, 07:02 PM 👁 53
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आईजी झांसी रेंज आकाश कुलहरी की ओर से समस्त मंडलवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

झांसी। दीपावली के पावन पर्व पर झांसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आकाश कुलहरी ने समस्त मंडलवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा के संचार की कामना की।
आईजी आकाश कुलहरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, शांति और सकारात्मकता लेकर आए। समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम, भाईचारे एवं सहयोग की भावना सदैव बनी रहे।
उन्होंने सभी नागरिकों से त्योहार को आपसी प्रेम, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
📲Get App