🔥 TRENDING बलिया स्थापना दिवस पर टीडी कॉलेज में म... कोसी नदी का फिर से विकराल रूप, अररिया... आगरा में सहायक संचालन प्रबंधक अभिषेक स... दलित समाज के बेटे ने 3.17 सेकंड में गि... Seniors National conference leaders mu... फोर्बेसगंज, अररिया में खोज सहायता हेतु...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

आगरा पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 02 Nov 2026, 09:33 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

2018 बैच की आरक्षी के निधन से पुलिस विभाग में शोक, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य; आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस।

आगरा। आगरा पुलिस विभाग में तैनात एक महिला कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला कांस्टेबल आरती का शव उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, महिला कांस्टेबल आरती वर्ष 2018 बैच की आरक्षी थीं। वह पिछले एक महीने से अवकाश पर चल रही थीं और उन्हें आगामी 4 नवंबर को अपनी ड्यूटी पर वापस लौटना था। बताया जा रहा है कि वह सरकारी आवास में अकेले रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
📲Get App