🔥 TRENDING फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की ताबड़तो... गल्ला व्यापारी से 14 लाख की लूट का खुल... एटा: निधौली कलां पुलिस ने साइबर ठगी के... વડાલીના મહાકાલી મંદિરમાં વિશ્વ હિન્દુ... एटा: अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस एवं यू... Goa Startup Founder Receives Two Job O...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आगर मालवा विधायक ने जन्मदिन पर शासकीय विद्यालय में बांटे कॉपी-पेन
Education

आगर मालवा विधायक ने जन्मदिन पर शासकीय विद्यालय में बांटे कॉपी-पेन

✍️ Reporter: Govardhan bajotiya 🗓 17 Oct 2026, 12:36 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगर मालवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्थानीय शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित किए। यह आयोजन सेवा संकल्प के तहत किया गया।

*सेवा संकल्प अभियान-2026*

*सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितंबर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर से 17 अक्टूबर तक निरंतर चल रहा है जिसमें अनेक प्रकार की गतिविधियां की जा रही है।*

*मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद्*

*विशेष-सेवा संकल्प अभियान आज के कार्यक्रम के अंतर्गत सहभागिता की।*

आज 15 अक्टूबर 2026 को हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री मधु जी गेहलोत के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे सभी विद्यार्थीयों को पेन एवं कॉपी उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर वितरित की गई।
आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय कडवाला में भी सभी बच्चों को कॉपी पेन मुख्य अतिथि श्री तोलाराम जी आंजना,श्री हीरालाल जी आंजना,*प्राचार्य श्री सुरेश राठौर, परामर्शदाता(CMCLDP)* द्वारा वितरित किए गए।

पेन कॉपी वितरण करने के पश्चात परामर्शदाता श्री सुरेश राठौर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया की सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में चल रहा है जिसमें अनेक प्रकार की गतिविधियों की जा रही है स्वच्छता,वृक्षारोपण,स्वास्थ्य शिविर कई प्रकार की गतिविधियों की जा रही हैं, हम हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की लंबी उम्र की कामना करते हैं। आज हमारे क्षेत्र के विधायक श्री मधु जी गहलोत का जन्मदिन है हम उनके भी लंबी उम्र की कामना करते हैं उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर आप सभी को पुरस्कार के रूप में पेन और कॉपी मिल रही है।
📲Get App