🔥 ट्रेंडिंग ਅੱਜ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ 'ਤੇ ਸਚਿਨ ਪਾਇਲਟ, ED Raid ଓଡ଼ିଶା ପୁଲିସ ଏସଆଇ ପ୍ରଶ୍ନପତ୍ର ଲି... વડોદરા શહેર ના હાથીખાના વિસ્તારમાં AC... अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलो... ଏହି ସବୁ ସ୍ଥାନରେ ଜିତିଲାଣି ABVP નખત્રાણાના સુખપર (રોહા) ખાતે સાંસદ વિન...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

आगरा में बीटेक छात्रा वाणी जैन बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 अक्टू. 2026, 12:14 PM 👁 21
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिशन शक्ति-6 के तहत वाणी जैन बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, जनसमस्याएं सुनकर समझी पुलिस की कार्यप्रणाली

आगरा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति-6 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2026 को थाना न्यू आगरा में बीटेक की छात्रा कुमारी वाणी जैन को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार के निर्देशन में आयोजित इस पहल के दौरान वाणी जैन ने थाने में पहुंचकर जनसमस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाने की दैनिक कार्यप्रणाली और अभिलेखों का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था को करीब से समझा। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर महिला सशक्तीकरण को प्रोत्साहित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। मिशन शक्ति के तहत की गई यह पहल ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ की भावना को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है।
📲Get App