Crime
आगरा: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही छात्रा की हत्या, शादीशुदा लेखपाल गिरफ्तार
Watch on:
▶️ YouTube
सुपर टीईटी की तैयारी के बहाने शहर में रह रही छात्रा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया है।
आगरा के रूदमूली गांव की विशाखा को उसके परिवार ने सुपर टीईटी परीक्षा पास कर शिक्षिका बनने और परिवार का नाम रोशन करने की उम्मीद में शहर भेजा था। लेकिन, शहर की चकाचौंध में छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी और एक शादीशुदा लेखपाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। वह अपने परिवार को हर महीने पढ़ाई और तैयारी के झूठे किस्से सुनाती रही, जबकि असलियत कुछ और ही थी।
30 सितंबर को जब छात्रा का मोबाइल बंद हो गया और वह गायब हो गई, तो परेशान परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की जांच के दौरान यमुना नदी से बोरे में बंद छात्रा का शव बरामद हुआ, जिससे इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि जब छात्रा ने अपने लिव-इन पार्टनर लेखपाल पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने रिश्ते को खत्म करने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह घटना उन अभिभावकों के भरोसे पर एक गंभीर सवाल खड़े करती है जो अपनी बेटियों को बेहतर भविष्य के लिए शहरों में भेजते हैं।