🔥 TRENDING कानपुर देहात के अमिलिया ग्राम पंचायत म... अभिनेता नाना पाटेकर का हृदय गति रुकने... આલમમાંથી બહોળી સંખ્યામાં માનવ મહેરામણ... हाथरस में खाद्य सुरक्षा टीम ने अवैध का... ଛାମୁଣ୍ଡା-ଧୋଡ଼ାପଲ୍ଲୀ ରାସ୍ତାର ଶୋଚନୀୟ ଅବସ... ગરણી ધામ ખાતે મહાત્મા દેશળપીર બાપાની પ...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ने पति और ससुराल पर दहेज उत्पीड़न और आपत्तिजनक शर्त लगाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 08 Oct 2026, 10:41 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने शादी में लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए, फिर भी ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग जारी रखी और मानसिक तथा शारीरिक प्रताड़ना की। शादी के अगले ही दिन पति ने उसके सामने एक आपत्तिजनक शर्त रखी, जिससे वह अवसाद में चली गई।

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

उसके अनुसार, उसके पिता ने शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे, इसके बावजूद ससुराल पक्ष की दहेज की मांग जारी रही। मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के साथ-साथ मारपीट भी की गई।

सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि शादी के अगले ही दिन पति ने उसके सामने एक आपत्तिजनक शर्त रख दी, जिसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव और अवसाद में है। महिला ने पति पर उसका निजी डाटा चोरी करने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी, जिसके लिए 18 से 21 अप्रैल तक JR ग्रैंड रिसोर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग रखी गई थी। आरोप है कि शादी के दौरान ससुराल पक्ष ने 25 लाख रुपये दहेज की मांग की, जो पिता ने दे दिया। शादी के अगले ही दिन पति ने उससे कहा कि उसकी पुरानी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया था, इसलिए अब उसकी इच्छा है कि उसकी पत्नी उसके सामने अपने किसी दोस्त के साथ संबंध बनाए।

विरोध करने पर भी पति लगातार उस पर इसी बात का दबाव बनाता रहा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
📲Get App