स्थानीय
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की बैठक में गीतांजलि पांडे को बनाया गया अस्थाई जिला अध्यक्ष
बृहस्पति बाजार स्थित गार्डन में हुई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की बैठक में सर्वसम्मति से गीतांजलि पांडे को चार महीने के लिए अस्थाई जिला अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू करने की घोषणा की।
रविवार को बृहस्पति बाजार स्थित गार्डन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से गीतांजलि पांडे को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया। सभी पदाधिकारियों की सहमति के बाद उन्हें चार महीने की अवधि के लिए अस्थाई रूप से जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि मार्च महीने में स्थाई अध्यक्ष के लिए नए चुनाव कराए जाएंगे।
बैठक के दौरान नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गीतांजलि पांडे ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हितों की रक्षा के लिए कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे उनकी लंबित मांगों को लेकर लंबी लड़ाई लड़ेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हित में काम करने के लिए वे अनिश्चितकालीन हड़ताल जैसे कदम उठाने से भी नहीं चूकेंगी।
अपने भाषण के दौरान गीतांजलि पांडे ने संघ के सभी पदाधिकारियों का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति ने संघ के एकजुटता का प्रदर्शन किया।