🔥 ट्रेंडिंग अमेरिकी यूट्यूबर MrBeast ने कास्ट इंटर... रामायण फिल्म में रणबीर कपूर, सै पल्लवी... जिल्हा गिरीडी में CCL के लंकास्टर अस्प... झारखंड के हरमु में डॉ श्यामा प्रसाद मु... एएमडी, एचपीई, एमआरएनए स्टॉक्स ने पिछले... पाण्याच्या तीव्र टंचाईमुळे शेतकरी हवाल...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम: नाचना में आंगनवाड़ी बहनों का पीएम के संदेश और फ्रेम के साथ हुआ भव्य सम्मान

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar sen 🗓 26 सित. 2026, 01:58 PM 👁 70
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम: नाचना में आंगनवाड़ी बहनों का पीएम के संदेश और फ्रेम के साथ हुआ भव्य सम्मान
​नाचना। सेक्टर नाचना के केंद्र नाचना-प्रथम, नाचना-3 एवं शेखो वाला में 'आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम' का गरिमामय आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और निस्वार्थ समर्पण देने वाली आंगनवाड़ी बहनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
​समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का विशेष संदेश एवं सुंदर फ्रेम भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान को पाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी और गर्व साफ नजर आया। उपस्थित अतिथियों ने उनके द्वारा समाज में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की।
​इस विशेष अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) श्री दाना राम, पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) सुश्री ज्योति जी तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शकुर खान सहित विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
​कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों ने सम्मानित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही क्षेत्र में बाल विकास और महिला सशक्तिकरण की सरकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया।
📲Get App