🔥 TRENDING हवाई फायर कर दहशत फैलाने वाले बदमाश गि... રાજકોટ સહિત રાજ્યભરમાં ગરમીનો પ્રકોપ,... અમદાવાદ: વેપારીના ઘરે થયેલી ચોરીનો ભેદ... દિલ્હીના વિરોધ પ્રદર્શનને પગલે સુરતથી... સુરતમાં મહેસૂલ વિભાગની હડતાળ: સિનિયર સ... અમદાવાદ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ દ્વારા નશીલા પદ...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक, डीएम और एसपी ने की शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Oct 2026, 05:22 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डीएम और एसपी जालौन की अपील—आपसी भाईचारा बनाए रखें, भ्रामक व भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट से बचें।

उरई, जालौन। आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन की अध्यक्षता में विकास भवन, उरई के सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद कर आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में सभी समुदायों से आपसी सहयोग एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली एवं भड़काऊ पोस्ट से बचने और ऐसी सामग्री को प्रसारित न करने की अपील की गई। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में डायल 112 अथवा संबंधित विभागीय अधिकारी को सूचना देने की सलाह दी गई। इस अवसर पर जनपद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App