🔥 TRENDING बाढ़ अनुमंडल के मोकामा और घोसवरी में स... प्रगराज में शिक्षा के नाम पर जुल्म की... इकौना में कल से शुरू होगा सीतादार मेला... Assam CM Justifies Rs 600 Crore Invest... Assam CM Dr. Sarma Inaugurates New Ass... Assam CM Unveils Third Assam House in...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आबूरोड में महिला को चूल्हे पर लिटाकर जलाने की कोशिश का गंभीर आरोप

✍️ Reporter: Chandan Singh 🗓 23 Nov 2026, 06:22 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आबूरोड में महिला को चूल्हे पर लिटाकर जलाने की कोशिश का गंभीर आरोप

*आबूरोड में महिला को चूल्हे पर लिटाकर जलाने की कोशिश का गंभीर आरोप,* आबूरोड से ब्यूरो रिपोर्ट संवाददाता चन्दन सिंह राव : परिवार की महिलाओ पर मारपीट का परिवाद गिरवर - चनार गाँव की चौहानफली में विवाद ने लिया हिंसक रूप, पीड़िता ने लाठी, डंडो से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, बेटे ने बनाया घटना का वीडियो आबूरोड क्षेत्र के गिरवर चनार गाँव की चौहानफली में परिवारिक विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है! पीड़िता ने अपने ही परिवार की कुछ महिलाओ पर एकजुट होकर घर में घुसकर गाली गलौज करने, मारपीट करने,लाठी डंडो से हमला करने और चूल्हे पर लिटाकर आग से जलाकर जान से मारने का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए है! घटना के बाद पीड़िता ने आबूरोड सदर थाने में लिखित परिवाद पेश कर आरोपित महिलाओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है! परिवाद में पीड़िता मूली पत्नी कांतिलाल ग्रासिया निवासी चौहानो की फली, चनार ने बताया कि 16 नवम्बर 2026 की सुबह करीब 8 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थी! इसी दौरान उसके पति की रिस्तेदार महिलाए कठिन तौर पर एकजुट होकर उसके घर पहुंची और गाली गलौज शुरू कर दी! पीड़िता का आरोप है की इसके बाद महिलाओ ने उसके हाथ पैरो से मारपीट की तथा लाठी डंडो से पीठ और कमर पर वार किऐ! इससे उसके शरीर में अंदरूनी चौटे आई! चूल्हे पर लिटाकर जलाने का लगाया आरोप पीड़िता ने परिवाद में सबसे गंभीर आरोप लगाते हुऐ बताया कि मारपीट के दौरान महिलाओ ने उसे पकडकर चूल्हे पर लिटा दिया और आग से जलाकर जान से मारने का प्रयास किया! इस दौरान वह जोर जोर से चिल्लाने लगी! उसकी आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली धुली पत्नी कांतिलाल मौके पर पहुंची और बिच बचाव कर उसे बचाया! पीड़िता के अनुसार, यदि समय रहते पड़ोसन मौके पर नहीं पहुँचती तो उसके साथ कोई बडी अनहोनी हों सकती थी! 'बेटे ने बनाया घटना का वीडियो, परिवार को मानसिक आघात 'परिवाद में पीड़िता ने यह भी बताया कि घटना के दौरान उसके बेटे मोती ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया है! पीड़िता का कहना है! कि इस घटना को देखकर उसके परिवार और बच्चों को गहरा मानसिक आघात पहुंचा है! उसने आरोप लगाया कि घटना के बाद संबधित महिलाए उसे जान से मारने की धमकी देते हुऐ वहां से चली गईं! पीड़िता ने भविष्य में अपने साथ किसी अनहोनी की आशका भी जताई है! सदर थाने में परिवाद देकर लगाई न्याय की गुहार, पीड़िता मूली ग्रासिया ने आबूरोड सदर थाने में लिखित परिवाद पेश कर गोमी पत्नी गोखाराम, सुखी पत्नी चुनीलाल,सावली पत्नी वना,थावरी पत्नी चंदू, जीजा पुत्री चुनीलाल, और मोनकी पुत्री चुनीलाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है! साथ ही पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है! अब इस पूरे मामले में पुलिस जाँच और आगामी कार्रवाई पर नजर रहेगी! परिवाद में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जाँच के बाद ही हों सकेगी!
📲Get App