🔥 TRENDING Kashmir Media Highlights Urgent Need t... Cyber Fraud Alert: Key Safety Checks B... Man Arrested in Coimbatore for Attempt... ED Raids CoinDCX, Delta Exchange Offic... Director Venky Kudumula Reveals Why He... Netflix Secures ₹88 Crore Deal for Sur...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ घर-घर फहराएं तिरंगा
National

9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ घर-घर फहराएं तिरंगा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Aug 2026, 08:47 PM 👁 93
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हर घर तिरंगा’ अभियान

लखनऊ, 9 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर उत्साह का माहौल है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से नागरिकों से राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति सम्मान की भावना के साथ इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है। इसका उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। सरकार की अपील है कि हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा की भावना के साथ अधिक से अधिक नागरिक अभियान का हिस्सा बनें और स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं।
📲Get App