🔥 TRENDING Raghubir Yadav Says ‘Panchayat’ Film M... Parineeti Chopra Opens Up About Mom Gu... Sushant Singh Rajput's Sister Claims S... Journalist Faye D’Souza Urges Accuracy... Vikas Kohli Marks 55th ODI Century in... Sophie Cunningham’s Cheeky Cheeta Look...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ ध्वजारोहण, वीर सैनिकों के परिजनों का सम्मान
National

80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ ध्वजारोहण, वीर सैनिकों के परिजनों का सम्मान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Aug 2026, 10:32 AM 👁 46
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ध्वजारोहण, वंदे मातरम् व राष्ट्रगान के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनसमुदाय को वितरित किया गया मिष्ठान

उरई/जालौन। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन एवं राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसमुदाय ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के परिवारजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीर सैनिकों के बलिदान और उनके परिवारों के त्याग को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयघोष “जय हिन्द, जय भारत” एवं “वंदे मातरम्” के साथ हुआ।
📲Get App