🔥 ट्रेंडिंग ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... चिराग पाशवान ने बिहार में बढ़ते बलात्क... दिलिप बिल्डकॉन को महाराष्ट्र में 688 क... टाटा टेलीसर्विसेज़ (महाराष्ट्र) लिमिटे...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
7 सितंबर को लोहावट धरना रैली में पहुंचे SIT Head DIG देवेंद्र बिश्नोई: भंवरी देवी केस में धरना 10 दिन के लिए स्थगित, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

7 सितंबर को लोहावट धरना रैली में पहुंचे SIT Head DIG देवेंद्र बिश्नोई: भंवरी देवी केस में धरना 10 दिन के लिए स्थगित, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

✍️ रिपोर्टर: Dhan singh 🗓 08 सित. 2026, 12:34 AM 👁 36
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोहावट भंवरी देवी हत्याकांड: 7 सितंबर को धरना स्थल पर SIT हेड DIG देवेंद्र बिश्नोई पहुंचे, 10 दिन के लिए धरना स्थगित, फलोदी में दर्ज मुकदमे वापस।

लोहावट/फलोदी: भंवरी देवी हत्याकांड को लेकर लोहावट में चल रहे धरने में 7 सितंबर को बड़ा अपडेट सामने आया है। रविवार को SIT Head DIG देवेंद्र बिश्नोई धरना स्थल पर पहुंचे और पूर्व विधायक श्री किशनाराम जी और सर्व समाज के लोगों से बातचीत की।

DIG देवेंद्र बिश्नोई ने जम्भेश्वर भगवान को साक्षी मानकर कहा कि "जो करूंगा निष्पक्ष कार्य करूंगा"। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बातचीत के बाद तय हुआ कि लोहावट में चल रहा धरना फिलहाल 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। साथ ही फलोदी में आंदोलन के दौरान लोगों पर दर्ज मुकदमा भी वापस ले लिया गया है।

अब 10 दिन बाद तय होगा कि धरना फिर से शुरू होगा या नहीं। हालांकि धरना स्थल पर कुछ लोगों ने कहा कि यह किशनाराम जी की राजनीति है और उन्हें खुद धरना हटवाना था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज के हालात में किशनाराम जी खुद नाराज दिखे और नारे लगा रहे लोगों और महिलाओं पर भी गुस्सा किया।

पिछले 40 दिनों में बहुत सारी घटनाएं हुईं, लेकिन एक चीज नहीं हुई - वो है भंवरी को न्याय। अब देखना होगा कि 10 दिन में SIT क्या नया खुलासा करती है।
📲Get App