🔥 TRENDING Thane Murder Case: Two Arrested Over S... Drishyam 3 Becomes 3rd Highest Grosser... Mouni Roy Reunites with Ayan Mukerji a... Film Body Condemns Firing at Tiger Shr... Nora Fatehi shares sweet off-set momen... Amit Trivedi: Lootera's 'Zinda' born f...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

7 फरवरी को होगा अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन, आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

✍️ Reporter: Ramesh Meena 🗓 19 Oct 2026, 06:28 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा और नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल ने किया वेबसाइट का लोकार्पण, अधिकाधिक पंजीकरण की अपील

7 फरवरी को होगा अलवर टाइगर मैराथन का आयोजन, आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा और नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल ने किया वेबसाइट का लोकार्पण, अधिकाधिक पंजीकरण की अपील

अलवर, 18 अक्टूबर। अलवर में 7 फरवरी 2027 को आयोजित होने वाली अलवर टाइगर मैराथन की आधिकारिक वेबसाइट का रविवार को वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा और नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर परिषद भिवाड़ी की सभापति गुंजन खटाना ने अलवर टाइगर मैराथन का वीडियो लॉन्च किया।

वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में अलवर के चहुंमुखी विकास को निरंतर गति मिल रही है। जिले में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 100 से अधिक ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही युवाओं को खेलों के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव की शुरुआत की गई है।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाइगर मैराथन में 22 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया था। इस आयोजन से अलवर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। आगामी 7 फरवरी 2027 को होने वाली मैराथन को सफल बनाने के लिए उन्होंने युवाओं और आमजन से अधिकाधिक पंजीकरण कराने की अपील की।

6 से 8 फरवरी तक होगा टाइगर फेस्टिवल

राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बताया कि मैराथन के अवसर पर 6 फरवरी 2027 को अलवर बर्ड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जयपुर टाइगर फेस्टिवल की तर्ज पर 6 से 8 फरवरी तक अलवर टाइगर फेस्टिवल मनाया जाएगा। 6 और 7 फरवरी को वन मेले का भी आयोजन होगा। उन्होंने शहरवासियों से अलवर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया।

नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाया जा सकता है। अलवर टाइगर मैराथन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की मैराथन से अलवर को वैश्विक पहचान मिली है। अब सभी की जिम्मेदारी है कि शहर की स्वच्छता को और मजबूत बनाते हुए अलवर को स्वच्छता के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाया जाए।

इस अवसर पर सरस डेयरी के चेयरमैन नितिन सांगवान, उपमहापौर अजय पुनिया, भिवाड़ी नगर परिषद की सभापति गुंजन खटाना, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, क्रय-विक्रय समिति एवं सहकारिता बैंक के अध्यक्ष संजय नरूका, निवर्तमान जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, अलवर टाइगर मैराथन के संयोजक अरुण जैन, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📲Get App