🔥 TRENDING Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid... Hindustan Times launches 'Quickreads'... Karnataka govt mulls ‘Karnataka Mandap... 15 Rajasthan officers slated for IAS p... Rajasthan HC says ending relationship... India Today releases September 28 scho...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात
Travel

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Aug 2026, 11:20 AM 👁 55
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत सरकार का बड़ा फैसला, ‘सशक्त नारी’ संकल्प को मिली नई गति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुविधा और सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत अब प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह पहल लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 के ‘सशक्त नारी’ संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सरकार का उद्देश्य वरिष्ठ महिलाओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। इस सुविधा से प्रदेश की बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिलाओं को यात्रा के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी और उन्हें अपने आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन में सहूलियत प्राप्त होगी। सरकार ने इसे नारी सम्मान और मातृशक्ति के सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम कदम बताया है।
📲Get App