🔥 TRENDING Supreme Court to Hear Contempt Pleas i... ಕುಂಬಾರವಾಡದಲ್ಲಿ ಶುದ್ಧೋಧನ ಮಹಾಮಾಯೆ ಸಾಮಾಜಿ... Haryana Rights Panel Demands Report on... New Delhi to Host National Event Promo... किसान पानी की कमी से खेतों में परिशान Current Infraprojects eyes BESS contra...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने जोगबनी में 10 लाख नेपाली मुद्रा और मोटरसाइकिल जब्त, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 27 Nov 2026, 09:19 AM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जोगबनी में सशस्त्र सीमा बल की कार्रवाई में 10 लाख नेपाली मुद्रा, मोटरसाइकिल और 45 वर्षीय विद्यानंद साह को गिरफ्तार कर सीमा शुल्क को सौंपा गया।

भारत‑नेपाल सीमा की सुरक्षा में सतर्क 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा की ‘एफ’ समवाय जोगबनी ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 10 लाख नेपाली मुद्रा और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर सीमा चौकी ‘एफ’ समवाय जोगबनी की जांच टीम (आठ सदस्य, एक उपनिरीक्षक और सात रक्षक) सीमा स्तंभ संख्या 180 के निकट, भारत‑नेपाल सीमा से लगभग पाँच मीटर भारतीय भूभाग में सघन जांच अभियान चलाते हुए, भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के बॉडी में छिपी 10 लाख नेपाली मुद्रा बरामद हुई।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विद्यानंद साह, लगभग 45 वर्ष, पिता भागवत लाल साह, निवासी ककुरवाहा, पोस्ट घचिकनी, थाना सोनामणि गोदाम, जिला अररिया (पिन 854331) के रूप में हुई। उनके पास से एक ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किया गया।

प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह यह नेपाली मुद्रा जोगबनी (बिहार) बाजार से लेकर विराटनगर, नेपाल में सौरभ कामत नामक व्यक्ति को कैरियर के रूप में पहुँचाने जा रहा था।

जब्त की गई नेपाली मुद्रा, मोटरसाइकिल और गिरफ्तार व्यक्ति को सीमा शुल्क कार्यालय, फारबिसगंज को सौंप दिया गया।
📲Get App