🔥 TRENDING जेल से भागे अपराधी की तलाश, सागवाडा मे... छत्रपती संभाजीनगर के श्रेयस कॉलेज में... रितेश मेहत्रेने २ मिनिटे ३४ सेकंदात १०... ਰੋਜ਼ ਗਾਰਡਨ, ਜੋਗਰ ਪਾਰਕ ਤੇ ਗਰੀਨ ਸਿਟੀ ’ਚ... వన్యప్రాణుల వేట కోసం విద్యుత్ తీగలు ఏర... ਜਨਤਕ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਲਈ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

51 बसों में सवार होकर गंगा स्नान को निकले हजारों श्रद्धालु, सिकंदराराऊ में 57वीं निःशुल्क श्रवण गंगा यात्रा का भव्य आयोजन

✍️ Reporter: Harshit 🗓 24 Nov 2026, 05:53 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में 57वीं निःशुल्क श्रवण गंगा यात्रा का भव्य आयोजन। सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर हजारों श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए रवाना किया। 5 साल में 5 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं निःशुल्क गंगा स्नान। आस्था के साथ भाईचारे का भी संदेश। हर-हर गंगे!

सिकंदराराऊ श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार देर रात सिकंदराराऊ में 57वीं निःशुल्क श्रवण गंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
यात्रा से पहले एटा रोड स्थित समिति कार्यालय पर भव्य श्री सुंदरकांड पाठ और पूजा अर्चना हुई। पूजा के बाद भाजपा नेता एवं श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज भैया ने 51 बसों को हरी झंडी दिखाकर गंगा स्नान के लिए रवाना किया।
हरी झंडी दिखते ही हजारों श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे, जय गंगा मैया के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। बसों में सवार श्रद्धालुओं में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार पिछले 5 वर्षों में इस यात्रा के माध्यम से करीब 5 लाख श्रद्धालु निःशुल्क गंगा स्नान कर चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें मुस्लिम समाज के करीब 500 लोग भी शामिल रहे हैं। यह यात्रा आस्था के साथ साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का भी संदेश दे रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी सूरज भैया के सामाजिक और धार्मिक कार्यों की सराहना किए जाने की बात कही गई।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी, बैठने और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था समिति द्वारा की गई थी।
📲Get App