🔥 TRENDING Scientists Simulate Barren Earth to Un... Karnataka Minister Priyank Kharge Face... Arun Govil Reconsiders Role as Lakshma... Maulana Attacked Outside Udaipur Court... राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के पण्डेडा ग्र... Rajasthan Badminton Star Lakshita Bhar...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

500 रुपये लेने के कथित वीडियो पर आरक्षी निलंबित, थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Nov 2026, 08:28 AM 👁 12
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

500 रुपये के कथित लेन-देन का वीडियो वायरल, एसपी जालौन की सख्त कार्रवाई; सीओ जालौन को सौंपी गई जांच।

जालौन। जनपद जालौन के थाना नदीगांव में तैनात आरक्षी उपेन्द्र सिंह का एक व्यक्ति से कथित रूप से रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया आरक्षी उपेन्द्र सिंह की 500 रुपये के लेन-देन में संलिप्तता पाई गई। पुलिस विभाग के अनुसार, आरक्षी का यह कृत्य पुलिस आचरण नियमावली एवं निर्धारित कर्तव्य-दायित्वों के विपरीत है। इससे पुलिस विभाग की स्वच्छ एवं निष्पक्ष कार्यप्रणाली और विभागीय छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन ने आरक्षी उपेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी जालौन को सौंपी गई है। वहीं, थाना नदीगांव के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक राजकुमार को शिथिल पर्यवेक्षण के चलते पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कोंच द्वारा भी बयान जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी गई है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App