🔥 TRENDING Amar Ujala Releases Weather Forecast f... Man Blocks Road Divider Gap with Simpl... Viral Video Misattributed to Tripura –... Father’s Unexpected Response Turns Son... Actress Sreeleela Says Medical Interns... Janhvi Kapoor's Prospects in Tollywood...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

50 म्यूजिक वीडियो में लीड अभिनेता के रूप में नजर आएंगे अखिलजीत पाटीदार, 'कब आओगे' का टीजर रिलीज, 21 नवंबर को आएगा पूरा गाना

✍️ Reporter: Anurag Singh 🗓 18 Nov 2026, 04:43 AM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

50 म्यूजिक वीडियो में लीड अभिनेता के रूप में नजर आएंगे अखिलजीत पाटीदार, 'कब आओगे' का टीजर रिलीज, 21 नवंबर को आएगा पूरा गाना

50 म्यूजिक वीडियो में लीड अभिनेता के रूप में नजर आएंगे अखिलजीत पाटीदार, 'कब आओगे' का टीजर रिलीज, 21 नवंबर को आएगा पूरा गाना

बागेश्वर बालाजी फिल्म्स और BBF म्यूजिक सीरीज के बैनर तले मनोरंजन जगत में नई शुरुआत की तैयारी।

मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे अभिनेता, लेखक और फिल्ममेकर अखिलजीत पाटीदार के नए रोमांटिक सैड लव सॉन्ग 'कब आओगे' का ऑफिशियल टीजर BBF MUSIC SERIES के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है। इस गाने का पूरा वीडियो 21 नवंबर 2026 को रिलीज होगा।

'कब आओगे' एक रोमांटिक सैड लव सॉन्ग है, जो प्यार, जुदाई और इंतजार की भावनाओं को संगीतमय अंदाज में प्रस्तुत करता है। इस गाने में मिस नेहहा और अखिलजीत पाटीदार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गाने को AKKY और अखिलजीत पाटीदार ने अपनी आवाज दी है। इसके गीतकार कविराज तरुण और संगीतकार अखिलेश पटेल हैं। इस म्यूजिक प्रोजेक्ट का निर्माण बागेश्वर बालाजी फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।

अखिलजीत पाटीदार अपने प्रोडक्शन बैनर बागेश्वर बालाजी फिल्म्स / BBF MUSIC SERIES के अंतर्गत आने वाले समय में लगभग 50 म्यूजिक वीडियो में लीड अभिनेता के रूप में नजर आने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके बैनर तले आगामी फिल्मों की शूटिंग भी शुरू होने जा रही है।

अखिलजीत पाटीदार का कहना है कि वे अपनी BBF CORE TEAM के साथ मिलकर आने वाले प्रत्येक म्यूजिक वीडियो और फिल्म प्रोजेक्ट को पहले से अधिक भव्य, शानदार और बेहतर बनाएंगे। टीम के प्रत्येक सदस्य की प्रतिभा, अनुभव और रचनात्मक सोच के साथ हर प्रोजेक्ट को एक नई पहचान देना उनका लक्ष्य है। उनका मानना है कि मजबूत टीमवर्क और सकारात्मक सोच के साथ ही मनोरंजन जगत में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

अभिनय के साथ लेखन और फिल्म निर्माण में भी सक्रिय अखिलजीत पाटीदार का उद्देश्य अपने प्रोडक्शन हाउस के माध्यम से नए कलाकारों को अवसर देना और दर्शकों के लिए बेहतरीन एवं यादगार मनोरंजन प्रोजेक्ट तैयार करना है।

फिलहाल दर्शकों को 'कब आओगे' के टीजर के बाद 21 नवंबर का इंतजार है। गाने का पूरा वीडियो BBF MUSIC SERIES के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।

प्रस्तुति: BBF MUSIC SERIES
प्रोडक्शन: Bageshwar Balaji Filmms
संस्थापक एवं संचालक: अखिलजीत पाटीदार
📲Get App