🔥 ट्रेंडिंग गुजरात क्रेडिट ने Q2FY27 में सकारात्मक... गुजरात: पिता ने बेटे की हत्या की, फिर... 70 वर्षीया कर्नाटक महिला ने गूगल और चै... कर्नाटक सीएम ने गन्ना किसानों की समस्य... कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने शुग... अरवल में सोमवार को समकालीन साइबर खतरे...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मौसम

50 के स्पीड से चलेगी हवा, होगी जबरदस्त बारिश, बिहार में "अर्नब" तूफान को लेकर अलर्ट

✍️ रिपोर्टर: Kumar Raushan 🗓 26 अक्टू. 2026, 07:24 PM 👁 19
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बिहार के मौसम को प्रभावित कर सकता है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बिहार के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। इस सिस्टम के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि इसके अप्रत्यक्ष प्रभाव से बिहार में बारिश हो सकती है और आंधी-तूफान के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार में पूर्वी हवाएं तेज हो गई हैं और नमी का स्तर भी बढ़ रहा है। 29 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है और उत्तर बिहार के जिलों में मौसम की गतिविधियां अधिक तीव्र रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को कुछ जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' और 29 अक्टूबर को पूरे बिहार के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।
📲Get App