🔥 TRENDING राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह में पीएम श्... कंधवा ज़िला पंचायत के मुख्य कार्यपालन... વાહનો પર જાતિવાદી લખાણ દૂર કરવા માટે જ... प्रधान न्यायाधीश ने पोलियो बूथ से बाल... शाजापुर जिला चिकित्सालय का कलेक्टर द्व... आयुष्मान आरोग्य मंदिर मझियाखार में राष...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

4.20 करोड़ रुपए की लागत से आलनपुर सर्किल से ताज होटल तक सड़क चौड़ी होगी

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 22 Nov 2026, 07:52 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाईमाधोपुर | नगर विकास न्यास (यूआईटी), सवाई माधोपुर द्वारा आमजन एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए 4.20 करोड़ रुपए की लागत से आलनपुर सर्किल से ताज होटल तक सड़क चौड़ाईकरण का कार्य करवाया जा रहा है। इसके तहत लगभग 11 मीटर चौड़ी सड़क के साथ फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसस े यातायात सुगम होने तथा जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

यूआईटी सचिव मोहित कासनिया ने बताया कि निर्माण कार्य के सुचारू संचालन एवं आमजन की सुरक्षा को देखते हुए आलनपुर लिंक रोड पर यातायात अस्थाई रूप से बंद किया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने तक वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के रूप में रणथम्भौर रोड से होते हुए सीध े आलनपुर रोड का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंन े आमजन एवं वाहन चालकों से निर्माण स्थल के आसपास सावधानी बरतने, यातायात नियमों की पालना करने की अपील की है।
📲Get App