🔥 TRENDING वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr... User Searches for 'deescalatetensions'... TribuneIndia.com Users Search for "Jij... Dr Shiny Devassy featured in Tribune I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
40 ई-बसों को मिली मंजूरी, जामनीपाली में बस टर्मिनल का 70 फीसदी काम पूरा; नए रूटों पर बनेंगे बस स्टॉप

40 ई-बसों को मिली मंजूरी, जामनीपाली में बस टर्मिनल का 70 फीसदी काम पूरा; नए रूटों पर बनेंगे बस स्टॉप

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 30 Aug 2026, 12:56 PM 👁 62
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोरबा के बस यात्रा के लिए खुशखबरी अब 20 रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें, सतरेगा पर्यटन केंद्र भी जुड़ेगा…

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत कोरबा में 40 ई-बसों के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। बारिश के बाद सेवा शुरू करने की तैयारी है। संयुक्त टीम द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए 20 रूट निर्धारित किए गए हैं। खास बात यह है कि इन रूटों में जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र सतरेगा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा बांकीमोंगरा, सुमेधा और अहिरडी कोरबा को भी नए रूट से जोड़ा जाएगा। नए रूटों के अनुसार बस स्टॉप का निर्माण भी कराया जाएगा।

योजना के तहत कोरबा को 40 ई-बसें मिलनी हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अनुबंध की प्रक्रिया अभी बाकी है। बसों के संचालन के लिए निजी ऑपरेटर के साथ भी अनुबंध किया जाएगा।

ई-बसों के संचालन के लिए जामनीपाली में बस टर्मिनल का निर्माण कराया जा रहा है। बारिश के कारण निर्माण कार्य की गति फिलहाल धीमी है, लेकिन करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण भी अंतिम चरण में है। बिजली आपूर्ति के लिए सब-स्टेशन का काम पूरा किया जा चुका है। प्रदेश में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर के साथ कोरबा में भी ई-बस सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है। सभी शहरों में सेवा शुरू करने की प्रक्रिया लगभग एक साथ आगे बढ़ाई जा रही है।

ई-बस सेवा की सबसे बड़ी खासियत पर्यटन केंद्रों को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ना माना जा रहा है। वर्तमान में शहर से जिले के पर्यटन केंद्रों के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ई-बसों के संचालन से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
कोरबा में सिटी बस सेवा बंद हुए डेढ़ साल से अधिक समय हो चुका है। बसों को कंडम घोषित किए जाने के बाद उनकी नीलामी कराने की तैयारी है। इसके लिए मंजूरी का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा गया है। सिटी बस सेवा बंद होने के कारण लोगों को आवागमन के लिए ऑटो पर निर्भर रहना पड़ रहा है और उन्हें अपेक्षाकृत अधिक किराया देना पड़ता है।

नगर निगम ने नए बस स्टॉप को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी की है। वातानुकूलित बस स्टॉप का निर्माण पीपीपी मॉडल के तहत कराया जाएगा। बस स्टॉप में कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है। रूट निर्धारित होने के बाद बस स्टॉप के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

नगर निगम के ईई राकेश मसीह ने बताया कि ई-बस योजना के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। रायपुर में योजना की समीक्षा भी हुई है और जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के आधार पर नए रूट निर्धारित किए जा रहे हैं। प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा का लाभ मिल सके।
शहर के भीतर अलग-अलग वर्षों में 58 बस स्टॉप बनाए जा चुके हैं। इनमें से कई बस स्टॉप सिटी बस सेवा बंद होने के बाद खराब स्थिति में पहुंच गए हैं। अब इनमें आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। ई-बस सेवा के लिए बनने वाले नए बस स्टॉप का डिजाइन भी आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। इसका डिजाइन रायपुर स्तर पर तय किया गया है।
📲Get App