🔥 ट्रेंडिंग गुवाहाटी हवाई अड्डे के टर्मिनल का उद्घ... झारखंड में आर्थिक बहिष्कार की JMM की ध... झारखंड में छात्रों का विरोध झारखंड के छात्रों का विरोध बेंगलुरु के पास हुए हादसे में केरल की... केटीयू में नई इंजीनियरिंग बैच का उद्घा...
14 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देश

35गांवों में पौधा रोपण अभियान ग्रामीणों को वितरित किए पौधे

✍️ रिपोर्टर: Rohitas Kumar 🗓 13 अग. 2026, 11:26 AM 👁 18
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मलाखेड़ा, 13 अगस्त 2026: इब्तिदा संस्था के सहयोग से आज मलाखेड़ा लोकेशन के अंतर्गत महिला आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के तहत 35 गांवों में पौधों का वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध करवाकर उन्हें अपने घरों, खेतों, सार्वजनिक स्थानों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
लोकेशन कोर्डिनेटर अजरुद्दीन ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांवों में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता पैदा करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करना रहा। पौधारोपण से मिट्टी का कटाव रोकने, तापमान को नियंत्रित करने, वायु की गुणवत्ता सुधारने और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी मदद मिलती है।
संस्था के सहयोग से ग्रामीणों को पौधों की देखभाल, नियमित सिंचाई एवं सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से “एक पौधा लगाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सुभाष, रघुनाथ, प्रमोद, फ़रमीना, उपस्थित रहे
📲Get App