🔥 ट्रेंडिंग Cricket analyst Akash Chopra releases... India-Pakistan Legends Cricket Match C... સેવા જ્યોતિ યાત્રા' યોજાઈ केरल लॉटरी: धनलक्ष्मी DL-72 के नतीजे घ... केरल लॉटरी DL-72 के परिणाम: 7 अक्टूबर... एलिसे पेरि ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

30 वर्षीय कमलेश का तालाब में डूबकर निधन, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने बंधाया ढांढस

✍️ रिपोर्टर: Satyam Verma 🗓 07 अक्टू. 2026, 02:18 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निगोही के ग्राम सिंदल खेड़ा में तालाब में फिसलकर 30 वर्षीय कमलेश की मृत्यु, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने परिवार को शोक व्यक्त किया।

निगोही/शाहजहांपुर के ग्राम सिंदल खेड़ा में बुधवार सुबह 30 वर्षीय कमलेश पुत्र स्व. रामसरन की तालाब में फिसलने से डूबकर मृत्यु हो गई।

खेत के पास स्थित तालाब के किनारे संतुलन बिगड़ने पर वह गहरे पानी में गिर गए। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, परंतु तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

मृतक अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी और तीन मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की खबर मिलते ही पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे, शोक जताते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
📲Get App