🔥 TRENDING Ramayana and Dhurandhar 2 Vie for Fast... India’s Top‑Grossing Films Shine While... Haryana to blacklist 12 private school... Rewa Declared India’s Cleanest Riverfr... Uttarakhand Court Orders Police to Fil... Ex-MLA Held in Police Custody for Five...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
30 अगस्त को नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की जिला स्तरीय बैठक
Politics

30 अगस्त को नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की जिला स्तरीय बैठक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Aug 2026, 04:52 PM 👁 133
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदेश, मंडल, क्षेत्र एवं जिला स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य

गोंडा, 26 अगस्त 2026। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की जिला स्तरीय आवश्यक कार्यकर्ता बैठक आगामी 30 अगस्त, रविवार को प्रातः 11 बजे कादीपुर, करनैलगंज स्थित मनोज धर्म कांटा के निकट आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता अवध क्षेत्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता मिश्रा एवं अवध क्षेत्र प्रवक्ता मंजू तिवारी करेंगी। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार तथा “एक सदस्य, एक पेड़” के तहत प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश स्तर, देवीपाटन मंडल एवं अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ गोंडा जिले के सभी पदाधिकारी, महिला-पुरुष कार्यकर्ता एवं सदस्य शामिल होंगे। संगठन की ओर से सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बैठक में समय से पहुंचने की अपील की गई है।

स्थान: मनोज धर्म कांटा के निकट, कादीपुर, करनैलगंज, गोंडा
समय: प्रातः 11:00 बजे
दिनांक: 30 अगस्त 2026, रविवार
📲Get App