🔥 TRENDING આદિવાસી વ્યક્તિ દ્વારા જંગલ અને પર્યાવ... જુનાગઢ: યુવતીનો મોબાઈલ હેક કરી ઓનલાઈન... સાવલી-રસૂલપુર રોડ પર കേരള സാഹിത്യ അക്കാദമിയുടെ പുതിയ ഭാരവാഹ... Assam 24hrs Tamil Nadu bypolls: Candidate line‑up...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

2तारीख से 8तारीख तक इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी आन्दोलन करेंगे

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Oct 2026, 08:10 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

काराकाट संसद राजाराम सिंह ने कहा कि 2अक्टूबर से 8अक्टूबर तक इंडिया गठबंधन के लोग राष्ट्रव्यापीय आंदोलन करेगी

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खबर सासाराम से है। काराकाट के माले सांसद राजाराम सिंह ने कहाकि कल 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक इंडिया गठबंधन के लोग राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं। देश में चुनाव आयोग की मनमानी तथा केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मिली भगत के खिलाफ यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन कल गांधी जयंती से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार की इस्तीफा की मांग कर रहे हैं। साथ ही चुनाव आयोग के चुनाव आयुक्त की चयन की प्रक्रिया में फिर से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को शामिल करने की मांग है। वही एसआईआर के नाम पर जहां-जहां मतदाताओं के नाम काटे गए और वहां चुनाव हुए हैं, उन चुनावों को रद्द किया जाए तथा फिर से चुनाव कराया जाए। वही 6 अक्टूबर को जंतर मंतर से चुनाव आयोग के कार्यालय तक देश के तमाम विपक्षी सांसद अपना विरोध मार्च निकालेंगे।

बाईट राजाराम सिंह (भाकपा माले सांसद)
📲Get App