🔥 TRENDING પ્રનગર પોલીસ એક્શનમાં: વાહન ચેકિંગ દરમ... पावसाअभावी सोयाबीन पीक करपले; शेतकऱ्या... पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध श... American YouTuber MrBeast Praises Rama... Ramayana Film with Ranbir Kapoor, Sai... Ground Collapse at CCL's Lancaster Hos...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
287 लीटर देशी शराब के साथ टेंपो चालक गिरफ्तार

287 लीटर देशी शराब के साथ टेंपो चालक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Lalan Kumar 🗓 22 Aug 2026, 10:20 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पटना जिले के अथमलगोला थाना और ओपी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोकामा-पटना न्यू फोरलेन पर चंदा गांव के समीप से एक टेंपो से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चंदा गांव के पास एक संदिग्ध टेंपो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 237.5 लीटर देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने टेंपो को जब्त कर चालक बुडरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इसके अलावा, पुलिस ने इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान 50 लीटर देशी शराब लावारिस हालत में बरामद की। इस तरह पुलिस ने कुल 287 लीटर देशी शराब जब्त की है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App