🔥 TRENDING சிறந்த வியாபாரிகள் விருது வழங்க வேண்டு... India, Canada Reach Fifth Negotiation... Sanjay Gupta Questions Smoking in Film... Nor'easter Hits US Northeast, Floods H... October 2026: Rare Planetary Conjuncti... Singh Ji: Life Dedicated to Humanity,...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

2500 विद्यार्थियों ने एक स्वर में गाया वंदे मातरम्

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 26 Sep 2026, 08:38 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आदर्श विद्या मंदिर में वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर सामूहिक गान, राष्ट्रभक्ति से गूंजा विद्यालय परिसर

मनोहर थाना। जिला झालावाड़। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहर थाना में सामूहिक गान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 2500 भैया-बहनों ने एक साथ वंदे मातरम् का गान कर पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम संयोजक रवि महावर एवं राम कैलाश तंवर ने बताया कि निर्धारित समय प्रातः 11 बजे सामूहिक गान का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। सभी भैया-बहनों ने एक स्वर में वंदे मातरम् का गान कर राष्ट्र के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी गिरिराज अग्रवाल रहे, जबकि अध्यक्षता विद्या भारती प्रांतीय कार्यकारिणी समिति सदस्य जगदीश प्रसाद सोनी ने की। जगदीश प्रसाद सोनी ने वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान की पृष्ठभूमि तथा राष्ट्रभक्ति में इनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रसाद लोधा ने अतिथियों, आचार्य-दीदी एवं सभी भैया-बहनों का आभार व्यक्त किया। सामूहिक गान के साथ विद्यालय परिसर में देशभक्ति और एकता का संदेश गूंजता रहा।
📲Get App